Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः चुनाव तक प्रधानों को कार्य करने का अवसर देने पर प्रधानों ने सीएम का जताया आभार! लंभुआ ब्लॉक के समस्त प्रधानों ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद ज्ञापन


लंभुआ/सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ के समस्त ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापन भेजा है। खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में प्रधानों ने चुनाव पूर्व तक कार्य करने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार जताया है।

यह धन्यवाद ज्ञापन 27 मई 2026 को समस्त प्रधानगण विकास खण्ड-लंभुआ की ओर से खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा गया। पंचायत चुनाव से पहले प्रशासक नियुक्ति को लेकर असमंजस था। प्रधानों की मांग थी कि चुनाव तक उन्हें काम करने दिया जाए। सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर प्रधानों को व्यवस्था में बनाए रखा, जिसे लेकर अब प्रधानों ने खुलकर सीएम का आभार जताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |