Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुरः बकरीद पर शांति व्यवस्था को लेकर एसडीएम-सीओ ने किया पैदल मार्च! लोगों से सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील, हुड़दंगियों को दी सख्त चेतावनी


लंभुआ/सुल्तानपुर। बकरीद त्योहार के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन एवं क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने पुलिस बल के साथ लंभुआ कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

पैदल मार्च मुख्य बाजार समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरा। एसडीएम प्रीति जैन ने दुकानदारों व आम नागरिकों से बात कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। सीओ ऋतिक कपूर ने कहा कि त्योहार पर किसी भी प्रकार की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। पैदल मार्च में कोतवाल,चैकी प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |