आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे “राष्ट्र प्रथम अभियान” के अंतिम चरण में स्पीड कलर लैब के समीप भव्य एवं शांतिपूर्ण “सामूहिक शपथ संकल्प कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रहित से जुड़े संकल्पों को अपनाने की शपथ ली। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति एवं जनजागरण का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराए गए तथा उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप के सात आव्हानों से संबंधित तख्तियां हाथों में लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। “राष्ट्र प्रथम अभियान” के माध्यम से स्वदेशी अपनाने, ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन एवं कारपूलिंग को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने उपस्थित जनसमूह को सामूहिक राष्ट्रहित शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के हाथों में शपथ संकल्प पत्र था, जिसे मंच से पढ़कर सभी ने एक स्वर में दोहराया। शपथ के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं जनसंकल्प की भावना से गूंज उठा। इसके साथ ही लोगों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्ज कराई।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार का नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जनसहभागिता एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात आव्हानों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
अभियान के सह संयोजक वैभव जैन ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम अभियान” युवाओं में राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सकारात्मक जागरूकता पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं एवं आमजन की सहभागिता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दे रही है। कार्यक्रम के दौरान“60 मिनट दृ 7 संकल्प”,“आओ लें सामूहिक शपथ”और “देश को दें एक घंटा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रहित के लिए समय देने एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया।
ज्ञात हो कि 19 मई को अभियान के प्रथम चरण में विशाल जन संकल्प यात्रा निकाली गई थी, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा था। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात आव्हानों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।
अभियान की विशेषता यह रही कि इसके दोनों प्रमुख कार्यक्रमों कृ जन संकल्प यात्रा एवं सामूहिक शपथ संकल्प कार्यक्रम कृ में जनता का अभूतपूर्व उत्साह और समर्थन देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से भागीदारी कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। शहर में पहली बार किसी सामाजिक एवं राष्ट्रहित आधारित अभियान में इतनी व्यापक और अनुशासित जनसहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान आमजन ने करसेवकों की तरह जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्रहित के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं अधिकांश लोग कारपूलिंग एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जिससे ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश व्यवहारिक रूप में भी दिखाई दिया।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद पंकज अग्रवाल एवं दीपक जैन ने किया। इस अवसर पर विधायक जी एस धर्मेश, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कमल वाल्मीक, राहुल जैन, अमित ग्वाला, जगदीश पचैरी, जे डी शर्मा, नितेश शिवहरे, धर्मवीर लोधी, राजेश गोयल, राहुल वैध, नागेश शर्मा, राजीव जैन, भगवान दास प्रजापति, प्रवीण कन्नौजिया, अतुल गर्ग, बबीता पाठक, राकेश जैन, विकास भारद्वाज, मुकेश सोलंकी, नेहा गुप्ता, रोहित अली चिश्ती एवं वंश अग्रवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

