गौरीगंजः चार्ज सभांलते ही इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह का बडा एक्शन! 12 लाख का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
May 07, 2026
गौरीगंज/अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” एवं “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना गौरीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा सैंठा बॉर्डर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से आ रही प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या यूपी 72 बीयू 2684 को रोककर जांच की गई।पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त घनश्याम कुमार शुक्ल पुत्र रामकुमार शुक्ल निवासी पूरे बल्दी मजरे रेहुआ लालगंज थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी एवं बाइक पर टंगे दो झोलों से छह पैकेटों में कुल 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा क्रय-विक्रय में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से गांजा बेचने का काम कर रहा था और प्रयागराज क्षेत्र से गांजा लाकर बिक्री करता था।बरामदगी के आधार पर थाना गौरीगंज में मु0अ0सं0 109/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पाल, उपनिरीक्षक बीएल रावत एवं हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।
