Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: बिजली कटौती से त्राहिमाम, उपभोक्ता परेशान


संग्रामपुर/अमेठी। भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ बिजली कटौती से बिजली उपभोक्ता बहुत परेशान है जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के जिरहा फीडर व  शुकुल पुर फीडर के तहत लाखों बिजली उपभोक्ता अपनी सुविधा के लिए हजारों रुपए प्रति महीने की दर से बिजली बिल दे रहे हैं। भारी भरकम बिजली बिल देने के बाद भी उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। रात में आधा घंटे बिजली रहती है तो 2 घंटे बिजली गुम रहती है यह खेल भीषण गर्मी के समय चल रहा है। जिससे लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में किसी तरह पेड़ों के नीचे या कच्चे घर में छपरा के नीचे रहकर दिन गुजर रहे हैं लेकिन रात बड़ी मुश्किल से गुजर रही है रात में गर्मी ऊपर से मच्छर की आवाज ने जीना हराम कर दिया है। बिजली विभाग अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि ओवर लोडिंग के कारण बिजली कट रही है ग्रामीणों ने वर्तमान सरकार के वादा कागज पर भले ही रहा हो लेकिन जमीनी स्तर पर नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल में 18 घंटा बिजली देने का दवा पूरी तरह फैल दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |