Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: शक्ति केंद्रो पर बैठक हुई आयोजित


संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी को बूथ और मंडल पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए मंडल संग्रामपुर के 18 शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित की गई।बैठक में शक्ति केंद्र -मंडल और  बूथ के बीच एक मजबूत सेतु का काम करने पर चर्चा की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रम पार्टी की विचारधारा और मन की बात जैसे कार्यक्रम पर चर्चा हुई। बैठकों को लेकर मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने बताया कि हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर चुनावी प्रबंधन को दुरुस्त करने को लेकर यह बैठक हुई है। बैठक में शक्ति केंद्र संग्रामपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदाशिव पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला, पू्र्व मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी शुक्ला,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शम्भू नाथ पाण्डेय, शक्ति केंद्र संग्रामपुर प्रभारी गुलाब पाण्डेय ,बूथ अध्यक्ष सुरेश सिंह, पाण्डेश्वर प्रसाद, मनोज मिश्रा आदि संगठन के सक्रिय पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |