तिलोईः चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार
May 24, 2026
तिलोई/अमेठी। जिले की इन्हौना पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आनंद कुमार (24 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश, निवासी कस्बा इन्हौना, अमेठी के रूप में हुई है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आनंद कुमार को मोटरसाइकिल स्पेलेंडर सुपर (यूपी 32 जेक्यू 3594) पर सवार पाया। जब पुलिस ने उससे वाहन के कागजात मांगे, तो वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। इन्हौना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

