Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः शिव पुराण कथा आयोजित


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के दादा का तारा मजरा बड़गांव निवासी व समाजसेवी सुमन सिंह पत्नी अमर बहादुर सिंह के निज आवास पर आयोजित शिव पुराण कथा के पहले दिन कथा वाचक आचार्य शुभम कृष्ण जी महाराज ने कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति शुद्ध मनसे शिव पुराण सुनता है उसके जन्मो के कष्ट मिट जाते हैं उन्होंने कहा कि अग्नि जैसे सूखी लकड़ी को जलाकर राख कर देती है उसी तरह शिव पुराण के श्रवण से बड़े-बड़े पाप और दुख भस्म हो जाते हैं। पहले दिन की कथा प्रारंभ होने से पहले व्यास जी महराज की मुख्य यजमान सुमन सिंह ने सुमन अर्पित करके उनकी आरती उतारी और संकल्प लिया कि धार्मिक कार्यों में सहयोग करती रहेगी।पहले दिन की कथा आनन्द सिंह,शिव प्रकाश पांडे,गज्जे सिंह,आदि भारी संख्या में शिवपुराण कथा के पहले दिन शिव पुराण की महिमा सुनी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |