संग्रामपुर: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग
May 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा जरौटा निवासी संतोष मिश्रा पुत्र रामप्यारे मिश्रा के घर अपराह्न लगभग 3रू00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आज का धुआं देखकर ग्रामीण एकत्रित हुए और सब के सहयोग से आज पर काबू पाया गया। संतोष मिश्रा ने बताया कि घर में कोई व्यक्ति नहीं था अचानक दोपहर लगभग 3 बजे जानकारी मिली कि घर में आग लग गई है जब तक गांव वाली एकत्रित होकर आपको बुझाने में लगे तब तक घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

