Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः विधायक आवास पर हंगामा मामले में बड़ा एक्शन! पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार


अमेठी। विधायक आवास पर हुए हंगामे और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी। पुलिस के अनुसार, थाना अमेठी में मुकदमा संख्या 115ध्25 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अमेठी के नेतृत्व में थाना अमेठी पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में बलराम यादव निवासी खाझा थाना पीपरपुर, शेर बहादुर यादव निवासी घटकौर थाना पीपरपुर, मनुपाल निवासी ढेमा थाना रामगंज, धर्मराज यादव और विपिन यादव निवासी कनकापुर मजरे भीमी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग विधायक आवास पहुंच गए, जहां गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने की घटना हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही आगे की गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |