Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अमेठी की तपोस्थली में उमड़ा जनसैलाब! ब्राह्मणों ने डॉ0 संजय सिंह और उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह को दिया आशीर्वाद


अमेठी। जनपद के गौरव और जनमानस के श्रद्धेय, स्वर्गीय राजर्षि रणंजय सिंह बुढ़ऊ महाराज की तपोस्थली अमेठी में आज भक्ति, परंपरा और सेवा के संगम का एक भव्यस्वरूप देखने को मिला। अवधेश नारायण पांडेय के आवास पर प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर अमेठी रियासत के वर्तमान महाराज डॉ. संजय सिंह और उनके पुत्र युवराज अनंत विक्रम सिंह का भव्य अभिनंदन किया। इसी क्रम में, ब्लॉक भेटुआ के अंतर्गत जीवधर (भेटुआ) निवासी अवधेश नारायण पांडे के आवास पर आयोजित भगवान जगन्नाथ जी के भंडारे के पावन अवसर पर महाराज डॉ. संजय सिंह और उनके पुत्र युवराज अनंत विक्रम सिंह ने सहभागिता की। यहाँ पहुँचने पर ब्राह्मण समाज और स्थानीय नागरिकों ने मंत्रोच्चार व शंखध्वनि के बीच पिता-पुत्र की जोड़ी का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन व आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजर्षि जी ने अमेठी की जिस विकासोन्मुख और सेवाभावी नींव को रखा था, उसे आज महाराज डॉ. संजय सिंह और उनके पुत्र युवराज अनंत विक्रम सिंह पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से काशी प्रसाद तिवारी, के डी मिश्रा,अनुपम मिश्रा,सतीश चंद्र शुक्ल,सदाशिव पांडेय,अंजनी मिश्रा,रज्जू उपाध्याय ,देव प्रकाश पांडेय,ओम प्रकाश मिश्रा सहित क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध जन, विद्वान और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित ब्राह्मणों ने एक स्वर में महाराज परिवार के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |