संग्रामपुरः घर पर सकारात्मक माहौल बन रहना गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी
May 02, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैम्प लगाकर कर 48 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण महिला चिकित्सक डॉ रुखसार द्वारा किया गया। गर्भवती महिलाओं का कैम्प के तहत विभिन्न प्रकार की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 5 गर्भवती महिलाओं को एच आर पी चिन्हित किया गया।इन्हीं में 12 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया ।सभी गर्भवती महिलाओं का ब्लडप्रेशर,सुगर,वजन आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एच आर पी कैंप लगाया गया।इस कैंप में 48 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ उनकी विभिन्न प्रकार की जांच के बाद 5 गर्भवती महिला एचआरपी चिन्हित हुई जिन्हें दवा की खुराक दी गई 12 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए बताया गया।सभी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के बाद निशुल्क दवा दी गई। महिला चिकित्सक डॉ रुखसार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को बिना चिकित्सक के सलाह के कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने सलाह के तौर पर बताया कि घर पर सकारात्मक माहौल रखना गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक होता है। गर्भवती महिलाओं के पोषण में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन युक्त संतुलित आहार लेना अनिवार्य है।साथ ही एक भी टीका छूटना नहीं चाहिए।इस कार्यक्रम में डॉ आरिफ,बीसीपीएम तीर्थराज यादव, लैब टेक्नीशियन मुकेश कुमार अभिषेक कुमार आशा बहू की टीम कैंप में मौजूद रही।
