Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः सपा की मासिक बैठक सम्पन्न! महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला


अमेठी। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। बैठक में पार्टी नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, बढती महंगाई और जनता की समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में आम जनता परेशान है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन निरंकुश हो चुका है और आम जनता को प्रताडना का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड चुकी है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बढती महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी करना सीधे तौर पर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड है। महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिला महामंत्री अरशद अहमद एडवोकेट ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था से लोग परेशान हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी आवाज उठाने की जरूरत है। बैठक में जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट, राकेश यादव कौहार, दीपू तिवारी, गंगाराम प्रजापति, गौरव वर्मा, अभिषेक प्रजापति, अनिल यादव, उदय प्रताप सिंह, मनीराम वर्मा, रज्जब अली, काजी समद, अरविंद यादव, विजय पासी, मुकेश विश्वकर्मा, विक्रम सिंह, मनु पाल, सलमान खान, रणजीत यादव और श्रीकृष्ण मौर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की जानकारी जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |