Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: डीएम साहब! कृषि सेवा केन्द्र पर लटक रहा ताला


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास इफको कृषक सेवा केंद्र संग्रामपुर में बीते नवम्बर माह के बाद आज तक ताला नहीं खुला । किसानों को कृषक  सेवा केंद्र का लाभ नहीं मिल रहा है। किसानों को जायद की फसल - धान की नर्सरी -व हरे चारे के लिए बीच-बीच उर्वरक की आवश्यकता होती है लेकिन  केन्द्र बंद होने के कारण किसानों को मायूस होकर लौटना पड रहा है।कृषि अधिकारी ब्लॉक संग्रामपुर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि इस केंद्र का प्रभारी चमनलाल है लेकिन वह यह केंद्र बंद करना चाहता है इसलिए संग्रामपुर क्षेत्र के किसान गोरखापुर और करौदी के सहकारी समिति पर जाकर यूरिया खाद ले सकते हैं जब दोनों समितियों पर जानकारी ली गई तो पता चला कि ंअभी  गेहूं खरीद तक कोई भी अन्य सेवा किसानों को उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है।यही कारण है कि संग्रामपुर क्षेत्र के यूरिया खाद लेने वाले किसान इधर उधर भटक रहे हैं। लेकिन गोरखापुर सहकारी समिति केंद्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि खाद मिलेगी लेकिन जिस किसान की फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी उन्हीं को मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |