Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: साइबर ठगी के पैसे को पीड़ित के खाते में कराई गई वापस


मिर्जापुर। राजकुमार निवासी चड़रहा सेमरी पर अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी,जिसका पंजीकरण एनसीआरपी पोर्टल पर के तहत किया गया। आवेदक द्वारा अवगत कराया गया कि मेरा मोबाइल गुम हो गया था जिससे अज्ञात द्वारा 64,000- रु. की धनराशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर ली गई। 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण एवं कनिष्क आर. जामकर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद में थाना कछवां की साइबर सेल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकध्वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। साइबर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई धनराशि 19,701ध्- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उसे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |