कन्नौज। गुजरात स्थित विश्वविख्यात ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार मे सामूहिक रूप से देखा एवं सुना गया। इस गरिमामय अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत डी0सी0 एन0आर0एल0एम राज कुमार लोधी परियोजना निदेशक डीआरडीए राम औतार सिंह डी0सी0 मनरेगा दिनेश यादव जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रकाश सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सोमनाथ धाम के गौरवशाली इतिहास उसकी सांस्कृतिक महत्ता तथा राष्ट्र के आत्मगौरव से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को आत्मसात किया। सभागार का वातावरण श्रद्धा गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।
इसी क्रम मे जनपद के लगभग 200 स्मार्ट क्लास संचालित परिषदीय विद्यालयों मे भी ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम को देखा और भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं इतिहास के प्रति जिज्ञासा व्यक्त की।

