Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगरा: ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग बनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र


आगरा। विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल पर पर्यटकों की सुरक्षा में तैनात ताज सुरक्षा पुलिस इन दिनों अपनी फ्रेंडली पुलिसिंग और बेहतर कार्यशैली को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में ताजमहल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को न केवल सुदृढ़ बनाया गया है, बल्कि पर्यटकों को सहज और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा मयंक तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के मार्गदर्शन में ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा उत्कृष्ट फ्रेंडली पुलिसिंग का परिचय दिया जा रहा है। ताजमहल परिसर में तैनात पुलिसकर्मी पर्यटकों की सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहायता में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।

विशेष रूप से उपनिरीक्षक शिवराज सिंह एवं उपनिरीक्षक पंकज पटेल की टीम पर्यटकों का स्वागत करने, उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनकी कार्यशैली और व्यवहार की पर्यटक खुलकर सराहना कर रहे हैं।

देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों ने आगरा पुलिस की अनुशासित एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पुलिसकर्मियों का व्यवहार बेहद सहयोगात्मक और भरोसेमंद है। विदेशी पर्यटकों ने भी ताज सुरक्षा पुलिस की सतर्कता और सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे अपने पर्यटन अनुभव का सकारात्मक हिस्सा बताया।

पर्यटकों का कहना है कि इस प्रकार की उत्कृष्ट व्यवस्था न केवल ताजमहल भ्रमण को सुरक्षित बनाती है, बल्कि आगरा की छवि को भी वैश्विक स्तर पर मजबूत करती है। ताज सुरक्षा पुलिस की इस सराहनीय पहल से आगरा पुलिस की सकारात्मक पहचान देश और विदेश में और अधिक मजबूत हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |