Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगरा: सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अभियान आयोजित! 19 छात्राओं को लगाई गई वैक्सीन, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश


आगरा। सेहत सही लाभ कई” कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को लेडी लॉयल अस्पताल में ब्रजवाणी रेडियो एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गणेश राम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की 19 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. लवेश उपाध्याय, काउंसलर रूबी बघेल, ब्रजवाणी रेडियो से राखी त्यागी एवं श्वेता शर्मा उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं एवं अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, समय पर टीकाकरण तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चारू पटेल ने स्वास्थ्य विभाग एवं ब्रजवाणी रेडियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता और टीकाकरण कार्यक्रम छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |