Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

समाज सेवा की मिसाल बनी ‘बढ़ते कदम’ एनजीओ, गरीब बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का उठाया जिम्मा

मुरादाबाद (विधान केसरी)। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही बढ़ते कदम एनजीओ एक बार फिर जरूरतमंद बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। संस्था की संचालिका श्रृष्टि अधिकारी एवं उनकी समर्पित टीम लगातार समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे फ्री ट्यूशन सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों के जीवन को नई दिशा देने का अभियान निरंतर जारी है।
इसी क्रम में संस्था ने फ्री ट्यूशन सेंटर में अध्ययनरत छात्र अनोश गौतम का प्रवेश दिव्या सरस्वती (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय में कक्षा प्रथम में कराया है। संस्था की ओर से बच्चे के एडमिशन का पूरा खर्च वहन किया गया है। इतना ही नहीं, बच्चे की पूरे वर्ष की स्कूल फीस भी हर महीने संस्था द्वारा जमा कराई जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव उसकी पढ़ाई में बाधा न बन सके।
संस्था की संचालिका श्रृष्टि अधिकारी ने बताया कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ बच्चों को पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य देना है। समाज के सहयोग से हम ऐसे जरूरतमंद बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे भी बड़े सपने देख सकें और उन्हें पूरा कर सकें।”
उन्होंने कहा कि संस्था की टीम लगातार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की पहचान कर उन्हें निशुल्क शिक्षा, मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है। संस्था के इस प्रयास की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी संस्था की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। बढ़ते कदम एनजीओ की यह पहल निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |