लखनऊः बीकेटी विधायक ने क्षेत्र में भीषण जाम की समस्या को लेकर अधिकारियों से की वार्तालाप,जाम से मिलेगी निजात
May 08, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (छभ्।प्) लखनऊ के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा जी से उनके कार्यालय पर बख्शी का तालाब भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने मुलाकात कर अपने बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के इटौंजा क्षेत्र में भीषण जाम की समस्या एवं उससे क्षेत्रवासियों को हो रही समस्यायों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं आवागमन को सुगम बनाने हेतु इटौंजा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो आवश्यक जगहों पर कट बनाये जाने की बात की। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि परियोजना निदेशक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु जाँच कर कट बनाये जाने को आश्वस्त कराया, एवं आगामी नवम्बर माह में एक बड़े अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के लिए भी आश्वस्त किया जिससे क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। वहीं जनहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना ही हमारा संकल्प है।।

