Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: ऑटो में सफर के दौरान टप्पेबाज महिला ने उडाई चेन , केस दर्ज


आलमबाग। कृष्णानगर कोतवाली इलाके में बुधवार को टप्पेबाज महिलाओं ने सफर के दौरान ऑटो सवार महिला की चेन पार कर दी। जानकारी होने पर पीडिता ने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। सरोजनीनगर इलाके के गौरी मे रहने वाली महिला कृष्णा मिश्रा पत्नी गदाधर नाथ मिश्रा के अनुसार वह बुधवार 20 मई को करीब 11 बजे अवध चैराहे से एक ऑटो में बैठी थीं। कुछ दूर चलने के बाद ऑटो में कई महिलाएं और सवार हो गईं। आरोप है कि सफर के दौरान महिलाएं उन्हें धक्का-मुक्की कर परेशान करती रहीं। थोड़ी दूरी पर पहुंचने के बाद सभी महिलाएं ऑटो से उतर गईं। पीड़िता का कहना था  महिलाओं के उतरने के बाद जब उन्होंने अपने गले पर हाथ लगाया तो उनकी सोने की चेन गायब थी। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने कृष्णानगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को केस दर्ज कर टप्पेबाज महिलाओं की तलाश के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे  है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |