Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पूर्व BJP एमएलसी के भांजे हर्ष सिंह के हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर


बिहार के Siwan में हुए हर्ष सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। आज (रविवार को) सुबह हुई इस कार्रवाई को पुलिस के अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त रुख का अहम हिस्सा माना जा रहा है। जानें BJP के पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह के हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में कैसे ढेर किया।

बता दें कि बीते 29 अप्रैल को सिवान में हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने BJP नेता Manoj Singh के भांजे हर्ष सिंह पर गोली चला दी थी। इस घटना के वक्त, हर्ष सिंह के पिता भी उनके साथ थे। इस अटैक में हर्ष सिंह की मौके पर ही जान चली गई थी, जबकि उनके पिता को गंभीर चोट आई थी। हर्ष सिंह और आरोपियों का विवाद, गाड़ी सट जाने के बाद शुरू हुआ था।

सिवान में BJP के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई और उनके भांजे को बदमाशों ने शहर के आन्दर ढाला ओवर ब्रिज पर गोली मार दी थी, जिसमें हर्ष सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें आरोपी, फायरिंग करते हुए नजर आ रहा था। बिहार पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए इलाके में लगातार छापेमारी शुरू की। फिर इसी क्रम में पुलिस ने हुसैनगंज के सरेया गांव में मुख्य आरोपी सोनू यादव को रविवार सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बता दें कि सोनू यादव पर पहले से भी 25 हजार रुपये का पुलिस ने इनाम रखा हुआ था। सोनू यादव पर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे।

बिहार पुलिस ने जांच के दौरान घटना में प्रयोग हुई कार को भी बरामद कर लिया है। साथ ही, उसके ड्राइवर सुनील यादव को भी अरेस्ट किया है। बाद में, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपी छोटू यादव को भी एनकाउंटर में जख्मी किया था। पुलिस का कहना है कि इस केस में शामिल बाकी आरोपियों की खोज भी की जा रही है। उनकी टीम जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी। बिहार पुलिस का दावा है कि अपराधियों के खिलाफ उनका यह ऑपरेशन आगे भी चलता रहेगा। दोषी चाहे कोई भी हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |