Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महिला सिपाही के प्रेम में पड़े दो थानों के ड्राइवर, एक ने दूसरे को मारी गोली


जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पुलिसकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग में दो थानों के ड्राइवरों में फायरिंग हो गई। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाने में पदस्थापित महिला सिपाही के साथ दोनों का अफेयर था। ऐसे में दो अलग-अलग थानों के ड्राइवरों में गोलीबारी हो गई। इस घटना में एक ड्राइवर ने दूसरे के सीने में गोली मार दी है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक परैया थाना और कोतवाली थाना के ड्राइवर के बीच विवाद हुआ है। विवाद बढ़ने पर परैया थाने के निजी ड्राइवर गौतम कुमार ने कोतवाली थाना के ड्राइवर नीरज कुमार के सीने में गोली मार दी है। फिलहाल घायल ड्राइवर नीरज कुमार को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना में पदस्थापित महिला सिपाही इसके पूर्व परैया थाना में पदस्थापित थी। इसी दौरान वहां के निजी ड्राइवर गौतम कुमार के साथ साथ नीरज कुमार से भी फोन पर बात करती थी। फिलहाल महिला सिपाही कोतवाली थाना में लिपिक के पद पर तैनात है। महिला सिपाही पितामहेश्वर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। सूचना मिली कि परैया थाने का निजी ड्राइवर महिला सिपाही के कमरे पर मिलने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों थानों के ड्राइवरों के बीच विवाद हुआ, जिसमे एक ड्राइवर ने दूसरे को गोली मार दी है।

वहीं इस मामले पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। परैया थाना के निजी चालक गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में कारित हथियार की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया में यह बात सामने आई है कि महिला सिपाही का दोनों थाना के ड्राइवर से बातचीत हो रही थी। घटना सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |