Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महिला के साथ वकील का अश्लील AI वीडियो बना किया ब्लैकमेल, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ब्लैकमेल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वकील के साथ एक महिला का अर्धनग्न वीडियो और AI जनरेटेड फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर ब्लैकमेल किया गया। मामले में कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो प्रयागराज के बहराना इलाके का रहने वाला है। इसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर "कॉल मी" सुमित के नाम से अकाउंट बनाया है। इसी आईडी से इसने एक वकील का अश्लील वीडियो, जिसमें महिला अर्धनग्न अवस्था में है और AI जनरेटेड फोटो पोस्ट कर कई आपत्तिजनक चीजें लिखी थीं।

वीडियो जब वायरल हुई तो पीड़ित वकील ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। आरोप है कि सुमित ने फोटो दिखाकर पहले वकील को ब्लैकमेल किया। वकील ने ज़ब मना किया, तो सुमित ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट में AI जनरेडटेड फोटो और महिला की अर्ध नग्न वीडियो पोस्ट कर वायरल कर दी। ये लगातर कई बार किया गया।

वकील की शिकायत पर कैंट पुलिस ने आरोपी इंफ्लुएंसर के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित वकील का कहना है कि फोटो पोस्ट करने से उसकी छवि धूमिल हुई है। पहले आरोपी युवक ने उन्हें ब्लैकमेल किया। डिमांड पूरी नहीं की, तो उसने ये हरकत की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |