Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शादीशुदा गर्लफ्रेंड हुई आगबबूला तो बॉयफ्रेंड का काट दिया प्राइवेट पार्ट


यूपी के हरदोई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली, जिससे उसकी गर्लफ्रेंड इतना ज्यादा नाराज हो गई कि उसने युवक का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। इस घटना के बाद से आरोपी गर्लफ्रेंड फरार बताई जा रही है।

हरदोई में प्यार, धोखा और बदले की ऐसी कहानी सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चार साल तक प्रेम संबंध निभाने वाले युवक ने दूसरी जगह शादी क्या कर ली, उसकी शादीशुदा प्रेमिका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि महिला चार बच्चों की मां है और रिश्ते में युवक की भाभी लगती है। युवक की 6 मई को शादी हुई थी। शादी की खबर मिलते ही उसने प्रेमी को “आखिरी बार बात करने” के बहाने मिलने बुलाया, लेकिन वहां जो हुआ उसने हर किसी को सन्न कर दिया।

पाली थाना क्षेत्र के गुजदेई गांव निवासी 20 वर्षीय युवक शनिवार को कुरसैली गांव में खेत पर प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। पहले दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई, फिर अचानक महिला ने ब्लेड निकाल लिया और युवक पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते युवक दर्द से चीखने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हमला इतना खौफनाक था कि दोस्तों के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल आरोपी महिला वारदात के बाद से फरार बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना पर सीएससी प्रभारी शाहाबाद डॉ रिजवान का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि युवक का प्राइवेट पार्ट कट चुका है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में रिफर किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |