Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ में अपने घर के बाहर खड़े भाजयुमो नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग


यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता के ऊपर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिसमें भाजयुमो नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में मुख्य आरोपी वैभव को गिरफ्तार कर लिया गया।

लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को शनिवार रात घर के बाहर गोली मार दी गई। 35 साल के चेतन तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्यसमिति के सदस्य हैं। पुलिस के मुताबिक, चेतन अपने घर के बाहर थे, जब एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चेतन की पीठ पर दो गोलियां लगी हैं और वो ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि चेतन तिवारी अपने घर के बाहर खड़े होते हैं। अचानक एक लड़का उनके पास आता है और उन पर फायर कर देता है। फायरिंग के बाद चेतन जमीन पर गिर पड़ते हैं। इसके बाद लड़का, चेतन के ऊपर फिर से फायरिंग करता है और जब मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगती है तो लड़का भाग खड़ा होता है।

अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी में भी लोग घटना के बाद चीखते-पुकारते नजर आ रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चेतन सक्रिय रूप से राजनीति में हैं, ऐसा उनके फेसबुक अकाउंट से भी पता चलता है। उनके फेसबुक पर उनकी तस्वीर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ भी है। ऐसे में ये मामला हाई प्रोफाइल लग रहा है और पुलिस भी अलर्ड मोड में है। हालांकि खबर लिखे जाने तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये हमला क्यों हुआ है। पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |