Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः यूपी 80 स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग, सपा ने दिया 5 दिन का अल्टीमेटम


आगरा। वादे के अनुसार आज सपा नेता मधुकर अरोडा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ए.डी.ए. टोल पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में टोल मैनेजर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यूपी 80  (आगरा) के स्थानीय वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। नेताओं ने कहा कि स्थानीय निवासियों से टोल वसूली करना अनुचित है और इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड रहा है।

सपा नेताओं ने प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो पार्टी बडे स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर, देवेंद्र यादव, संतोष पाल, बलविंद्र जाटव, विजय ठाकुर, सनी छाबडा, सोमवीर यादव, विक्रांत पाराशर, छात्र सभा जिला अध्यक्ष पंकज कसना, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष जितेंद्र चक, ओम पंडित, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव नदीम हसीन, भरत सिंह, मनीष यादव, शेंकी श्रोतिया, एहतराम जाफरी, केके यादव, शाहरुख, मजदूर सभा शहर अध्यक्ष विजय यादव, पिछडा वर्ग शहर अध्यक्ष नरेंद्र सविता, सपा नेता नितिन वर्मा, नवीन चंचल, आसिफ, चैधरी सलमान, अनवर, शानू, समीर कुरैशी, अंशुल चल, लक्की चक सहित व्यापारी वर्ग से मनुज अग्रवाल, निखिल जैन, अर्चित अग्रवाल, प्रथम गुप्ता, शिवम्बे शर्मा, कारण दुआ, चिराग पुरी और राजू तलवार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |