Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। इन्दल मौर्या पुत्र स्व.अर्जुन मौर्या निवासी चेरा का पुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के परिवारीजनों के साथ गाली-गलौज, धमकी देते हुए लाठी-डण्डा से मारपीट के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 18.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आनन्द सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा सीएलए एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |