Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः 7 मई से 21 मई तक जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना अभियान प्रारम्भ


कन्नौज। जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद कन्नौज मे 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य पूर्व सांसद सुब्रत पाठक विधायक कैलाश सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर अपनी स्व-गणना पहचान संख्या (ैम् प्क्) जनरेट की और जनपदवासियों से इस जनहितकारी पहल में सहभागिता का आह्वान किया।

स्व-गणना अभियान का उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना है जिससे प्रक्रिया पारदर्शी सरल और समयबद्ध बन सके। नागरिक अपने घर से ही निर्धारित पोर्टल पर जाकर सुरक्षित रूप से जानकारी भर सकते हैं।

इच्छुक नागरिक लॉगिन कर अपनी स्व-गणना पूर्ण कर सकते हैं तथा अपनी ैम् प्क् प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाकर अभियान को सफल बनाएं और सटीक जनगणना में अपना योगदान दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |