रामपुर।जनपद रामपुर में परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के पोर्टल पर अपलोड अभिलेखों की जांच के दौरान 17 विद्यालयों के कुल 20 वाहनों के परमिट समाप्त पाए गए हैं। विभाग द्वारा संबंधित विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को तत्काल प्रभाव से परमिट नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए है।
एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जारी सूची के अनुसार जिन विद्यालयों के वाहन बिना वैध परमिट पाए गए हैं उनमें मैनेजर मॉर्निंग बेल्स स्कूल, स्वार रामपुर, तारक एजुकेशन एकेडमी पटवाई, डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर, शहीद भगत सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज शाहबाद, न्यू लाइट पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बिलासपुर, विद्या इंटर कॉलेज मिलक, गुरु नानक प्राथमिक विद्यालय बिलासपुर, सेंट पॉल स्कूल सिविल लाइन, सिमरा पब्लिक स्कूल सिंगनखेड़ा, हाईटॉल पब्लिक स्कूल बरेली रोड, एसडीएस ज्योति मंदिर एन.एस. स्कूल बिलासपुर, ईस्ट वेस्ट पब्लिक स्कूल बरेली रोड, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल बिलासपुर, अकल एकेडमी स्कूल ग्राम तेलीपुरा चैखंडी, पीडीजीवीवी जूनियर हाई स्कूल डकिया, जागनलाल पब्लिक स्कूल कमरूद्दीन नगर मिलक तथा गायत्री गर्ल्स इंटर नेशनल स्कूल बिलासपुर शामिल हैं।
परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि 08 मई 2026 के बाद भी बिना परमिट वाहन संचालित पाए जाते हैं तो ऐसे वाहनों को तत्काल प्रभाव से निरुद्ध कर दिया जाएगा। विभाग ने कहा कि इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रशासन की होगी।
साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बिना वैध परमिट संचालित स्कूली वाहनों में अपने बच्चों को यात्रा न करने दें। यदि कोई वाहन बिना परमिट संचालित होता दिखाई दे तो उसकी सूचना एवं फोटो परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर 9456948811 पर भेजकर कार्रवाई में सहयोग करें।
.jpg)