कन्नौजः भाजपा सरकार मे किसान और गरीब परेशान- अरविंद सिंह
May 07, 2026
छिबराम/कन्नौज। गुरुवार को पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में उपस्थित सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। बैठक के दौरान पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गैस, खाद एवं बिजली की किल्लत तथा बढ़ती महंगाई से किसान एवं गरीब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसान एवं गरीब वर्ग वर्तमान परिस्थितियों में अत्यंत परेशान हैं। उन्होंने पिछली समाजवादी सरकार द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों को भी जनता के बीच रखते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर महिलाओं के हित में समाजवादी पेंशन योजना तथा मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं को पुनः लागू करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आदिल परवेज ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीम खान विधानसभा प्रभारी हारून अहमद सिद्दीकी विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल प्रताप सिंह यादव इरशाद खान प्रधान दिनेश राजपूत हरगोविन्द लोधी पवन माथुर अर्पित शुक्ला श्रीमती मौर सिंह कठेरिया विशुनदयाल शाक्य महेश लोधी विमल कुमार राजपूत पंडित प्रखर देवेदी डाक्टर मतीन अशोक कठेरिया अशोक कुमार कठेरिया धीरज कठेरिया रवि यादव प्रधान विनोद डाक्टर धमेन्द्र प्रताप संतोष कुमार नायक हृदय नारायण दुबे साकेत जाटव नीरज पाल रामनिवास सविता अमन खान अमन बाल्मिक मैजूद रहे।
