लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने नगराम और मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के तीन दबंग व्यक्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 के तहत जिला बदर किया है।
पुलिस के अनुसार लोक शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। नगराम थाना क्षेत्र निवासी मनोज यादव को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं मोहनलालगंज थाना क्षेत्र निवासी शारिख खान उर्फ शारिक को भी 6 माह के लिए जिला बदर किया गया।
इसके अलावा नगराम थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र कुमार यादव को 3 माह तक थाना हाजिरी के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और दबंग तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

.jpg)