Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महिगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत छेड़छाड़ की सूचना दी,दबंगों ने बदसलूकी मार ने की दी धमकीं


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में जब कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। ताजा मामला थाना महिगवां की पहाड़पुर चैकी क्षेत्र का है, जहाँ छेड़छाड़ की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम के साथ ही दबंगों ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली।ष्हमने छेड़ा है, तुम कुछ नहीं कर पाओगेष् मिली जानकारी के अनुसार, यूपी डायल 112 पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद पीआरवी पुलिस मौके पर पहुँची थी। पुलिस का काम आरोपियों को पकड़ना था, लेकिन यहाँ मंजर कुछ और ही था। दबंगों ने पुलिस को देखते ही उलटा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग हाथों में लोहे की रॉड लेकर पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं हैरानी की बात यह है कि दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के सामने ही सीना ठोककर कहा ष्हमने महिला को छेड़ा है, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। इस गंभीर मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों (कमान) से लेकर स्थानीय महिगवां थाने तक की गई, लेकिन आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं इस घटना ने पहाड़पुर चैकी और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब वर्दीधारी पुलिसकर्मी ही दबंगों के हाथों सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें सरेआम बेइज्जत किया जा रहा है, तो एक साधारण फरियादी इस चैकी से न्याय की उम्मीद कैसे कर सकता है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लखनऊ पुलिस की साख पर गहरा धक्का लगा है। अब देखना यह है कि आला अधिकारी इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कब तक कड़ा एक्शन लेते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |