लखनऊः एस.आर. ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में रचा कीर्तिमान, प्रिया यादव 96.6 प्रतिसत अंकों के साथ बनीं टॉपर
May 13, 2026
लखनऊ। आज 13 मई 2026 को घोषित सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में एस.आर. ग्लोबल स्कूल, लखनऊ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासन की श्रेष्ठ परंपरा को पुनः सिद्ध किया है। विद्यालय की छात्रा कुमारी प्रिया यादव ने 96.6 प्रतिसत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी कासनी मिश्रा ने 95.6 प्रतिसत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में शौर्य चैहान ने 95 प्रतिसत, कावेरी अवस्थी ने 94 प्रतिसत तथा श्रेष्ठ वर्मा ने 93.6 प्रतिसत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस वर्ष विद्यालय के 53 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिसत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया तथा अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का मान सम्मान बढ़ाया। विद्यालय की छात्राओं कुमारी प्रिया यादव एवं कुमारी कासनी मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के चेयरमैन श्री पवन सिंह चैहान तथा समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि एस.आर.जी.एस. परिवार का हिस्सा बनने के बाद उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रेरणादायी वातावरण तथा शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसने इस सफलता को संभव बनाया। विद्यालय के चेयरमैन श्री पवन सिंह चैहान ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकगण को उनकी मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई द्वारा लागू की गई “ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली” शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटियों की संभावनाएँ अत्यंत कम हो गई हैं। एस.आर.जी.एस. के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चैहान ने भी सभी विद्यार्थियों के समर्पण, अनुशासन एवं ईमानदार प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
