Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़: सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर की आवश्यक बैठक! 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा


प्रतापगढ़। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में मुख्य एजेंडा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने एवं 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भईयाराम पटेल व संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।

बैठक में सर्वप्रथम देवीलाल यादव को लोहिया वाहिनी  जिलाध्यक्ष एवं आफताब आलम को मजदूर सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुरेश जायसवाल को पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 2027 चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। बूथ स्तर पर जनपंचायत चैपाल लगाकर लोगों के बीच भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें, भाजपाराज में महंगाई चरम पर है रसोई गैस कीमत आसमान छू रही है, रोजगार के नाम पर युवाओं को लाठियां खानी पड़ रही है, किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है, नारी शक्ति वंदन के नाम पर महिलाओं को धोखा दिया जा रहा है आये दिन बलात्कार, हत्या, लूट जैसी घटनाएं घट रही है भाजपा सरकार मौन है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 40000 रूपया सालाना सीधे महिलाओं के खाते में दिया जायेगा, 300 यूनिट फ्री बिजली दी जायेगी समाजवादी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है। भाजपा वादा कर सत्ता में आने पर मुकर जाती है। भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आती है। इसका सीधा उदाहरण बंगाल चुनाव है निष्पक्ष चुनाव से भाजपा कभी सत्ता में नहीं आ सकती।सभी बूथ प्रभारियों को सजग रहने की जरूरत है। 

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, अनिल यादव, जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, महिला सभा अध्यक्ष शान्ति सिंह, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, संतोष यादव, कमलेश विश्वकर्मा, निसार अहमद, डॉ.रामबहादुर पटेल, वकार अहमद, तौफीक आलम, सफात अहमद, फैजान अहमद, बबलू पाल, शेर बहादुर यादव, समीम खान, अहमद अली, विनीत यादव, राजू यादव, विपिन सरोज, अब्दुल हई, अनूप यादव, आदर्श शुक्ला, तबारक हुसैन, अमीरूल हक, विनोद यादव, सचिन मौर्या, सुरेश यादव, विक्रांत सरोज, बबलू गौतम, विकास यादव, रविकांत पाठक, राजीव यादव, असलम खान, मो. आजम, छोटे लाल पटेल, उत्तम सिंह, मानवेन्द्र पटेल, फिरोज अहमद, मुस्तफा जाफरी, अनीस अहमद सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |