Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़: जम्मू काश्मीर में अमन के माहौल की मजबूती को लेकर प्रमोद तिवारी की सीएम उमर से हुई अहम मुलाकात! राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता व मुख्यमंत्री ने संप्रभुता की सुरक्षा पर दिया जोर


लालगंज/प्रतापगढ़। केंन्दीय वित्त  मंत्रालय की सांसदीय सलाहकार समिति के महत्वपूर्ण दौरे में जम्मू कश्मीर  राज्य के भ्रमण के दौरान राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता  प्रमोद तिवारी की वहाँ के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ राष्ट्रीय मसलों पर चर्चा को लेकर खास मुलाकात हुई है। संसदीय सलाहकार समिति के दौरे में वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी की मौजूदगी को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार की देर रात खासतौर पर प्रमोद तिवारी से मिलने श्रीनगर से गुलमर्ग पहुँचे। सीएम उमर ने उपनेता प्रमोद तिवारी के साथ कमेटी में शामिल लोकसभा व राज्यसभा के सांसदो व अर्थशास्त्रियों के सम्मान में हुऐ रात्रि भोज में शिरकत की। अपने पिता फारूख अब्दुल्ला से काफी अर्से से प्रमोद के गहरे तालुकात्त को लेकर सीएम उमर सांसद प्रमोद तिवारी से  मुलाकात में खास खुश दिखे। छोटी बेटी प्रोफेसर ( डॉ० ) विजय श्री सोना के साथ सांसद प्रमोद तिवारी सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात में जम्मू काश्मीर में अमन के मौजूदा माहौल पर खुशी जतायी।जम्मू काश्मीर के मुख्यमंत्री उमर व उपनेता प्रमोद ने संवेदनशील राज्य में शांति बहाली के माहौल को पुख्ता बनाये रखने पर खासा जोर दिया। सांसद प्रमोद तिवारी ने सरहद पार से आतंकी घटनाओं   को सबक सिखलाने पर मिला जुला प्रयास मजबूती से जारी रखने पर भेंटवार्ता में फोकस किया। सीएम उमर व सांसद प्रमोद तिवारी ने राष्ट्रीय संप्रभुता की हिफाजत के साथ देश की एकता अंखण्डता  की मजबूती   के लिए संयुक्त संकल्प भी दोहराया। जम्मू काश्मीर में गठबंधन सरकार के  कामकाज की बेहतरीन शैली की भी सांसद प्रमोद तिवारी ने सीएम उमर अब्दुल्ला   को सहयोग जारी रखने का भी भरोसा दिलाया। एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सांसद प्रमोद तिवारी की मुलाकात की जानकारी गुरुवार को मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने जरिये विज्ञप्ति में दी है। वहीं जम्मू काश्मीर के मुख्यमंत्री उमर से   प्रमोद तिवारी की दिलचस्प मुलाकात की जानकारी पर कार्यकर्ता व समर्थक भी खुश नजर आये दिखे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |