बलिया। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित रक्त बैंक में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलिया के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वित्तध्राजस्व) अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार एवं प्रभारी सीएमओध्सचिव डॉ. मंजू रानी ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया।
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक होता है। उन्होंने संयुक्त रूप से आयोजन कराने वाली संस्थाओं के प्रयास की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं को बधाई दी। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार ने रेडक्रॉस सोसायटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, जो अत्यंत सराहनीय है।
शिविर में कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। प्रमुख रक्तदाताओं में आशुतोष कुमार, अनुपम सिंह, राहुल शर्मा, मंटू प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह खालसा, मधुसूदन सिंह, नितेश पाठक, अविनाश सिंह नंदन एवं दीपक कुमार तिवारी शामिल रहे। इनमें नितेश पाठक एवं अविनाश सिंह नंदन ने पहली बार रक्तदान किया।
इस अवसर पर डॉ. वसुंधरा, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. आकांक्षा जायसवाल, डॉ. पीके. उपाध्याय, जीके. दुबे, विजय शर्मा, शैलेन्द्र पाण्डेय, कृष्णकांत पाठक, जितेन्द्र सिंह, शशिकांत ओझा, सोनी यादव, पीयूष सिंह, शकील अंसारी, विनय यादव, संतोष तिवारी, पप्पू यादव, कमलेश कुमार पांडे, श्यामजी सिंह, कुसुम देवी, रीना देवी, प्रतीक सिंह, संजय श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, श्यामजी रौनियार एवं आदित्य तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
.jpg)