अमेठी! पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (नोडल अधिकारी आईजीआरएस) के पर्यवेक्षण में व प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर के कुशल नेतृत्व में थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण व शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा मासिक रैंकिंग जारी की जाती है। Integrated Grievance Redressal System (IGRS)/(एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) में उ0प्र0 शासन द्वारा माह अप्रैल 2026 हेतु जारी की गयी रैंकिंग में जनपद अमेठी को 100% अंकों के साथ प्रदेश में लगातार 7वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन जनपद के थानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही जनसुनवाई एवं उनके प्रकरणों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप जनपद अमेठी पुलिस को यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है।
उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जनपद के थानों पर आईजीआरएस में नियुक्त पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गयी तथा भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।
