Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: माह अप्रैल में प्रदेश की नंबर-1 तहसील बनी मुसाफिरखाना।


  • IGRS शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में हासिल किया प्रथम स्थान।

अमेठी। जनपद अमेठी की तहसील मुसाफिरखाना तहसील ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए माह अप्रैल में प्रदेश स्तर पर IGRS शिकायत निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तहसील की इस उपलब्धि का श्रेय उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया के प्रभावी नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया स्वयं गांव-गांव पहुंचकर जन चौपाल के माध्यम से शिकायतों की सुनवाई कर रहे हैं तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है। जनसुनवाई की इस प्रभावी व्यवस्था और शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण के चलते तहसील मुसाफिरखाना को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |