'धुरंधर 2' का भी बाप निकली 7 करोड़ के बजट में बनी हॉरर फिल्म, कमाया 10000% प्रॉफिट
May 25, 2026
2026 की बड़ी फिल्मों की बात की जाती तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम 'धुरंधर 2' और इसके साथ ही साउथ की 'वाझा 2' और हॉलीवुड की 'माइकल' जैसी फिल्मों के नाम जहन में आते हैं लेकिन, एक ऐसी फिल्म के बारे में कम ही लोगों को पता होगा, जिसने इस साल के बॉक्स ऑफिस पर के बड़े धुरंधरों को भी कमाई के मामले में पछाड़ दिया. कमाई के मामले में तो ये 'धुरंधर 2' तक का बाप निकली.
जहां बॉलीवुड ने 'धुरंधर 2' दी वहीं, 2026 में हॉलीवुड में भी 'माइकल', 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' और 'द सुपर मारियो गैलेक्सी' जैसी फिल्में आईं और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. एचटी की रिपोर्ट्स की मानें तो इन चार फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा कमाई की. लेकिन फिर भी ये इस साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म नहीं बन पाई. बल्कि बाजी किसी और ने मारी. इसने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की. इस फिल्म का टाइटल 'ऑब्सेशन' है.
हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसे मई, 2026 में ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और ये लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है. एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कमाई लगातार हर हफ्ते बढ़ रही है. जबकि इसका निर्माण 750,000 डॉलर यानी कि करीब 7 करोड़ के बजट में किया गया था. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 80 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 750 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. इस लिहाज से फिल्म का टोटल प्रॉफिट 10000% से ज्यादा हुआ.
वहीं, बात की जाए अमेरीकी फिल्म 'माइकल' के बारे में तो एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 788 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जो इसके बजट का सिर्फ 5 गुना है. इसके साथ ही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने 675 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जो इसके बजट का लगभग 3 गुना है. 'ऑब्सेशन' ने हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
बहरहाल, अगर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' के बारे में बात की जाए तो इसका निर्देशन करी बार्कर ने किया है. ये एक हॉरर फिल्म है. इसमें माइकल जॉनस्टन अहम रोल में हैं. 'ऑब्सेशन' का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ और इसे 15 मई को थिएटर्स में रिलीज किया गया था.

