Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः हनुमान मंदिर परिसर चिलबिला में हनुमत धाम यात्री निवास का हुआ लोकार्पण


प्रतापगढ़। जनपद में चिलबिला बाजार के बगल स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित धर्मशाला के ऊपर एक हाल यात्रियों के निवास के लिए चिलबिला निवासी स्वर्गीय सजन लाल केडिया की स्मृति में उनके पुत्र ओमप्रकाश केडिया, श्री प्रकाश केडिया, सत्य प्रकाश केडिया के द्वारा बनवाया गया। जिसका लोकार्पण मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल उमरवैश्य व महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के द्वारा फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर हनुमान भक्तों को ठहरने के लिए सार्वजनिक किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए सत्य प्रकाश केडिया को अध्यक्ष रामगोपाल, महासचिव रोशनलाल ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि मंदिर परिसर में हनुमत धाम का निर्माण कराकर सत्य प्रकाश केडिया भैया जी ने अनोखी पहल की है। यहां पर ठहरने वाली तीर्थ यात्रियों को अब और भी सहूलियत मिलेगी। मंदिर समिति सभी भक्तों से अनुरोध करती है कि इस प्रकार सभी भक्त यहां पर हर सुविधा में अपना सहयोग दें। जिससे यहां पर रहने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो। इस अवसर पर बजरंग लाल, संतोष कुमार, सोनू महाराज, शनि महाराज, प्रमोद कुमार, देवानंद, छेदीलाल, सुनील अग्रवाल, बबलू सिंह, राजू उमरवैश्य, रामगोपाल, विनोद केसरवानी, श्याम बाबू, अमन गुप्ता, आदर्श कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |