Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेड रोज पब्लिक स्कूल ने संस्थान का नाम किया रोशन


लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेड रोज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। स्कूल ने इस वर्ष गर्वपूर्वक 100 प्रतिसत परिणाम प्राप्त किया है।

स्कूल के टॉपर  चेतना  95.8 प्रतिसत तहमीना परवीन 95 प्रतिसत, यश राज यादव  94.8 प्रतिसत ,आराधना कुमारी  94.6 प्रतिसत  रहे । विद्यार्थियों की यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी लगन, मेहनत और दृढ़ता के साथ-साथ शिक्षकों के अथक प्रयासों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। इस शानदार परिणाम ने न केवल स्कूल बल्कि उनके अभिभावकों का भी नाम रोशन किया है।

रेड रोज पब्लिक स्कूल का प्रबंधन और स्टाफ सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता है और उनके भविष्य के प्रयासों में अपार सफलता की कामना करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |