Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः राज्य वित्त आयोग की कार्यशाला में अंजू कसौधन की सहभागिता


अमेठी। छठा राज्य वित्त आयोग (पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय) द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला में नगर पंचायत अमेठी की अध्यक्ष अंजू कसौधन ने सहभागिता कर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद कसौधन भी मौजूद रहे। कार्यशाला में स्थानीय निकायों के सशक्तिकरण, विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। नगर विकास, वित्तीय प्रबंधन, जनसुविधाओं के विस्तार एवं पारदर्शी प्रशासन व्यवस्था को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। नगर पंचायत अमेठी की ओर से कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता को नगर के समग्र विकास एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस सहभागिता की सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |