Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः ऐमन सलीम यूपी बोर्ड के टॉप 10 में रही शामिल


लखनऊ । प्रदेश में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित हुए है। दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा के नतीजे जारी होते ही तमाम ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी सामने आए जिन्होंने ना सिर्फ अपने स्कूल व काॅलेज का नाम रोशन किया बल्कि अपने जिले और प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। इसी कड़ी में राजधानी के अमीनाबाद गंगा प्रसाद रोड स्थित महिला विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्रा ऐमन सलीम ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 68.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने क्लास की टाॅप- 10 छात्रा रही। ऐसे करके ऐमन ने कड़ी मेहनत,लगन और नियमित पढ़ाई करने का परिचय दिया है।जिसके बाद ऐमन को हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान लाने पर पिता मोहम्मद सलीम,माता फरजाना परवीन और बड़ी बहन अनमता सहित सभी शिक्षिकाओं ने बधाई दी। अमीनाबाद निवासी ऐमन ने बताया कि वे इसी तरह कड़ी मेहनत और लगन से आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेगी और भविष्य में सीआईडी ऑफिसर बनकर देश की सेवा करने का लिया है संकल्प।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |