लखनऊः विधायक आवास पर भाजपा विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं
May 07, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बक्शी का तालाब विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला अपने लालबाग स्थित शासकीय आवास पर आयें लाखन पासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी तथा लाखन पासी समाज के पदाधिकारीगणों एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष एवं सभासद मनोज रावत, सेक्टर संयोजक मोनू रावत ने महाराजा टीकन नाथ पासी द्वार लगवाने के संबंध में पत्र देकर अपनी मांग रखी। भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि समाज के महापुरुषों के सम्मान एवं उनके गौरवशाली इतिहास को सहेजने हेतु ऐसे प्रयास निश्चित रूप से सामाजिक जागरूकता एवं एकता को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
