लखनऊ क्वांटम म्यूचुअल फंड की एसेट मैनेजमेंट कंपनी (।डब्) ने आज लखनऊ में अपने नए कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की। यह विस्तार उत्तर भारत में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय बाजारों में निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ जुड़कर मार्केट में क्वांटम डथ् की विशेषताओं और स्कीम्स से अवगत कराना है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक, व्यावसायिक और वित्तीय केंद्र बनकर उभरा है। कानपुर के साथ मिलकर लखनऊदृकानपुर क्षेत्र म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए एक प्रमुख ग्रोथ कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है। तेजी से हो रहे शहरीकरण, प्रोफेशनल एवं कारोबारी आबादी तथा वित्तीय जागरूकता में वृद्धि ने इन शहरों को निवेश के लिए आकर्षक बनाया है।व्यापारी परिवारों, पेशेवरों, उद्योगपतियों और पहली बार निवेश करने वाले रिटेल निवेशकों की बड़ी संख्या इस क्षेत्र को एक साधा हुआ और विविध निवेशक आधार प्रदान करती है। सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, विनिर्माण, रिटेल व्यापार और सेवा क्षेत्रों में हो रहे विस्तार ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक तस्वीर को तेजी से बदल दिया है।उत्तर प्रदेश देश के सबसे तेजी से बढ़ते आर्थिक और वित्तीय बाजारों में शामिल हो चुका है। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2016-17 में लगभग ₹13.3 लाख करोड़ से बढ़कर 2025-26 में करीब ₹30-36 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जिससे यह देश की तीन सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। राज्य सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन के तहत गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर, एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक्स पार्क और औद्योगिक क्लस्टर्स जैसी बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।
बेहतर आय स्तर, बैंकिंग पहुंच में वृद्धि और शहरीकरण के चलते राज्य में औपचारिक वित्तीय उत्पादों और निवेश विकल्पों को तेजी से अपनाया जा रहा है। 30 अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश भारत के कुल म्यूचुअल फंड एसेट अंडर मैनेजमेंट (।न्ड) में लगभग 4 प्रतिशत का योगदान देता है और निवेशक संपत्तियों के मामले में राज्यों में 7वें स्थान पर है।उत्तर प्रदेश देश के इक्विटी म्यूचुअल फंड एसेट्स में लगभग 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है, जो रिटेल और व्यक्तिगत निवेशकों की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश के कुल म्यूचुअल फंड ।न्ड में लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी आधारित निवेश का है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत करीब 52 प्रतिशत है। यह राज्य में दीर्घकालिक इक्विटी निवेश के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।30 अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश का म्यूचुअल फंड ।न्ड ₹3,42,226 करोड़ को पार कर चुका है, जिसमें लखनऊ, नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी प्रमुख योगदानकर्ता शहर हैं। अकेले लखनऊ का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (।।न्ड) लगभग ₹44,240 करोड़ है, जो राज्य के कुल म्यूचुअल फंड एसेट्स का लगभग 13 प्रतिशत है। यह आंकड़ा उत्तर भारत में निवेशक भागीदारी, वितरण नेटवर्क और वित्तीय सलाहकार गतिविधियों के उभरते केंद्र के रूप में लखनऊ की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।इस अवसर पर सीमांत शुक्ला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्वांटम एएमसी ने कहा, “उत्तर प्रदेश तेजी से शहरीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और बढ़ती वित्तीय जागरूकता के चलते भारत के सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट्स में से एक बन रहा है। प्रोफेशनल, उद्यमियों और निवेशकों के बढ़ते आधार के साथ लखनऊ दीर्घकालिक निवेश समाधान उपलब्ध कराने और निवेशकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाने के लिए एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करता है। इस विस्तार के माध्यम से हमारा उद्देश्य क्षेत्र में निवेशकों और साझेदारों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना है।

