Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगगढ: खाद्य सचल दल द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 08 विधिक नमूने किये संग्रहित


प्रतापगढ़। जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जनपद में बुधवार दिनांक-06.05.2026 से शुक्रवार 08.05.2026 तक विशेष अभियान के अन्तर्गत बाजारों में विक्रय किये जा रहे विभिन्न ब्राण्डों के घी एवं खाद्य तेल के नमूनों हेतु प्रतिष्ठानों पर विशेेष कार्यवाही करते हुए सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जिले के विभिन्न बाजारों में स्थित घी व खाद्य तेल के थोकध्निर्माण इकाई के साथ-साथ प्रदेश के बाहर बने विभिन्न ब्राण्डों के 08 विधिक नमूनें संग्रहित किये।

खाद्य सचल दल द्वारा मल्टी सार्स एडिबिल ऑयल (ब्राण्ड-सफोला के मूल पैक्ड), रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल(ब्राण्ड-फॉर्चून के मूल पैक्ड), कच्चीघानी सरसों का तेल (ब्राण्ड-इंडिपेंडेंस के मूल पैक्ड), रिफाइण्ड पालमोलिन ऑयल (ब्राण्ड-राग गोल्ड के मूल पैक्ड), कच्चीघानी सरसों का तले (ब्राण्ड-शाही परिवार के मूल पैक्ड), फिजिकली रिफाइण्ड राइस ब्रान ऑयल (ब्राण्ड-पतंजलि के मूल पैक्ड), गाय का घी (ब्राण्ड-अन्नपूर्णा के मूल पैक्ड) व गाय का घी (ब्राण्ड-अनिक के मूल पैक्ड) का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 08 विधिक नमूनों को संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे है। खाद्य सचल दल में रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी, डा0 तूलिका शर्मा एवं डा0 शमशुन नेहा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |