Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक,विधायक शिव अरोरा ने त्रिशूल चैक - अटरिया मोड़ तक चैड़ीकरण कार्य की धीमी गति पर जताई सख्त नाराजगी, समय अवधि मे कार्य पुरा करने के दिये निर्देश


रुद्रपुर।  कलेक्ट्रेट स्थित सभागार मे जिला अधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक जिसमे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।बैठक मे मुख्य रूप से विधायक शिव अरोरा ने कहा उनके 2023 के प्रस्ताव पर स्वीकृत त्रिशूल चैक से अटरिया चैक तक 8 लेन सड़क चैड़ीकरण सौंदर्यकरण जिसके लिये 32 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है मगर जिस समय अवधि के अन्तर्गत व तेज गति के अनुसार कार्य होना चाहिए था उसकी कार्य प्रगति बहुत धीमी नजर आ रही है विधायक शिव अरोरा ने त्रिशूल चैक से डीडी चैक तक चल रहा है निर्माण कार्य की प्रगति पर सख्त नाराजगी व्यक्त की,तो वहीं डीडी चैक से अटरिया मोड़  मेडिकल कॉलेज तक यूटिलिटी शिफ्टिंग को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक शिव अरोड़ा की नाराजगी को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन भदोरिया ने कहा कि जिस भी विभाग की इस कार्य मे लापरवाही नजर आएगी उसे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी वहीं अक्टूबर 2026 तक अटरिया मोड तक चैड़ीकरण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।

विधायक बोले समय अवधि मे त्रिशूल चैक अटरिया मोड़ तक चैड़ीकरण कार्य पूर्ण किया जाये जिससे जनता को जाम से निजाद मिल सके।

विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर  मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल  मोदी मैदान मे खेल मैदान के प्रथम चरण के जारी   26.62 करोड़ के टेंडर को जल्द से जल्द  लगाने की बात कही। जिसमे जिला प्राधिकरण ने बताया अगले 15 दिन मे टेंडर प्रकिया मे आ जायेगा। 

वही विधायक ने  कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप बच्चोँ के खेलने हेतु भव्य सुन्दर खेल स्टेडियम बन सके और रुद्रपुर के लोग उसका उपयोग कर सके। मोदी मैदान में खेल स्टेडियम रुद्रपुर में खेल के क्षेत्र में बहुत बड़े परिवर्तन लेकर आएगा इसका उपयोग रुद्रपुर की जनता में आसपास के लोग कर सके।

वही काशीपुर बाईपास जिसके पहले चरण हेतु विधायक शिव अरोरा द्वारा यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु धनराशि जारी कर दी गई थी उसके कार्य प्रगति की जब समीक्षा हुई तो उसमें बताया गया कि अगले 4 से 5 दिन के भीतर जल संस्थान अपने पानी की लाइनों को शिफ्टिंग करने का कार्य आरंभ करेगा वही इससे पूर्व विद्युत विभाग द्वारा पोल लगाने का कार्य पहले आरंभ कर दिया गया था।

किच्छा बायपास रोड पुराने ट्रेजरी कार्यालय में प्रस्तावित बंग भवन हेतु जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द शासन को भेजना कार्य किया जा रहा है इसके बाद बंग भवन का निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा।

वही बैठक मे हरि चान गुरु चान स्मृति छात्रवृति कोष जिसको 2 करोड़ से 10 करोड़ बढ़ाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया था विधायक बोले बंगाली समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु उसे छात्रवृति  का लाभ मिले इसको लेकर जल्द से जल्द प्रक्रिया आराम भी कराई जाए ताकि अधिक से अधिक छात्र छात्राएं उसके लिए लाभान्वित हो सके।

इस दौरान जिला अधिकारी नितिन भदौरिया,मेयर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी,एसडीएम मनीष बिष्ट,एनएच पीडी अचल जिंदल, परियोजना अधिकारी हिमांशु जोशी, नफील अहमद व जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी विभाग विद्युत विभाग व अन्य लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |