मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद व आत्माराम यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत हरगढ़ बाजार के पास से अभियुक्त दिलीप सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम भिलगौर थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 05.33 ग्राम अवैध हेरोइन(अनुमानित कीमत करीब 01 लाख) व हेरोइन बिक्री से सम्बन्धित धनराशि 3000ध्-नगद बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
