Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नई सरकार ने पलट दिया पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा का फैसला! 224 राजस्व कर्मियों का निलंबन समाप्त करने का आदेश जारी


बिहार में सीएम पद संभालते ही सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में हैं। राज्य की नई सरकार ने अब पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बड़े फैसले को पलट दिया है। पिछले ढाई महीनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे और निलंबित किए गए राजस्व कर्मियों का निलंबन अब खत्म होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नयी सरकार ने पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा के फैसले को पलटते हुए 224 राजस्व कर्मियों का निलंबन समाप्त करने का आदेश जारी किया है।

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव महेंद्र पाल ने सभी DM को पत्र लिखकर 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच निलंबित हुए सभी कर्मियों के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दरअसल, राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से अंचलों में कामकाज प्रभावित हो रहा था और जनगणना से संबंधित काम की शुरुआत भी अब हो चुकी है।

आपको बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सुधार के लिए पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कई कड़े कदम उठाए थे जिसका कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे थे, वे बाद में हड़ताल पर चले गए। इसी दरमियान राज्य में 200 से अधिक राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। फिलहाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सीएम सम्राट चौधरी के पास है।

हालांकि, CO और राजस्व अधिकारी की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। ऐसे कई अधिकारी अभी भी हड़ताल पर हैं। 9 मार्च से हड़ताल पर चल रहे इन अधिकारियों को विभाग ने कई बार चेतावनी दी थी। कुछ अधिकारी काम पर लौट आए हैं, लेकिन अब भी 45 से अधिक आरओ और सीओ निलंबित हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |